Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रिपोर्ट:जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण, उपजिलाधिकारी की कार्रवाई तेज

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण, उपजिलाधिकारी की कार्रवाई तेज

सेवा वितरण में सुधार हेतु चम्पावत में जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किए हैं।इसी क्रम में चम्पावत में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने विभिन्न जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ जनसेवा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवंटित होने के बावजूद नगर क्षेत्र में संचालित हो रहे थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सेवाओं के लिए अनावश्यक यात्रा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

उपजिलाधिकारी ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए ऐसे जनसुविधा केंद्रों के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु अपनी आख्या प्रेषित की। साथ ही एक केंद्र व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से संचालित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया।उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी जनसुविधा केंद्रों को नियमों, दिशा-निर्देशों और सेवा मानकों के अनुरूप ही कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की व्यापक और नियमित जांच जारी रहेगी ताकि आमजन को सभी सेवाएँ पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध रूप से प्राप्त होती रहें।

जरूरी खबरें