Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान।

उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मनोरोगी अस्पताल की छठी मंजिल की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। करीब 11 बजे हुई इस घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें फुला दीं। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने युवक को छत की मुंडेर पर देखा, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। युवक को कूदने से रोकने के लिए नीचे खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उससे बातचीत शुरू की और उसे बातों में उलझाए रखा। इसी बीच मौके पर मौजूद एक अन्य मरीज के तीमारदार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। वह बिना आहट किए चुपके से छत पर पहुंचा और युवक को पीछे से पकड़कर सुरक्षित खींच लिया। तुरंत ही दो अन्य सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए और स्थिति पर काबू पाया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी श्रीलोय मोहंती ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को इलाज के लिए एम्स में लाया गया। इस दौरान तीमारदार पर्ची बनाने के लिए ओपीडी में खड़े हुए और युवक इलाज नहीं करने की जिद पर अड़ गया। अचानक उसने परिजनों से हाथ छुड़ाया और भागने लगा। भागते-भागते वह एम्स की छठी मंजिल पर लगे गेट की कुंडी को तोड़कर छत पर चढ़ गया।

सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ और एक अन्य तीमारदार की मदद से स्थिति को काबू में किया गया। इस पूरी घटना के दौरान मौजूद मरीज, तीमारदार और चिकित्साकर्मी दहशत में रहे। फिलहाल सुरक्षा अधिकारी युवक और उसके परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। मरीज के नीचे उतरने के बाद एम्स प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें