Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : स्रोत से संगम तक रीता की पहल लाई रंग जल्द लोहाघाट में सीवर लाइन का निर्माण लोहावती नदी पुन: आएगी अपने अस्तित्व में

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

स्रोत से संगम तक रीता की पहल लाई रंग जल्द लोहाघाट में सीवर लाइन का निर्माण

लोहावती नदी पुन: आएगी अपने अस्तित्व में।

जिलाधिकारी द्वारा की गई पहल के लिए रीता गहतोड़ी ने जिलाधिकारी को दिया धन्यवादलोहाघाट की लोहावती नदी वह जिले की अन्य नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विगत कई वर्षों से कार्य कर रही तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त एवं स्वागतम ईंजा की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी ने आज जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को आभार पत्र दिया। कहा लोहावती नदी के संरक्षण एवं सीवर लाइन की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्यवाही की है। जिसके लिए उनका हार्दिक आभार। रीता ने कहा आप जैसे संवेदनशील अधिकारी की जरूरत हर क्षेत्र को है। वही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि में कार्य कर रहा हूं जनता की समस्या के समाधान व सेवा के लिए में सरकार वेतन लेता हूं लेकिन आप अवैतनिक समाज सेवा कर रही हैं। उन्होंने रीता गहतोड़ी के प्रयासों की सराहना की तथा हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया।जिलाधिकारी ने रीता गहतोड़ी से लोहावती नदी के ट्रीटमेंट के लिए जब कार्य चलेगा उस दौरान नदी किनारे लगने वाले पेड़ों की जानकारी देने के लिए कहा । रीता गहतोड़ी ने जिलाधिकारी से कहा में इस बारे में अध्ययन करूंगी और वन विभाग का सहयोग लेकर जल्द नदी किनारे लगने वाले पेड़ों की जानकारी दूंगी जो उपयुक्त रहेंगे। रीता गहतोड़ी ने बताया कि व चंपावत क्षेत्र की समस्त नदी, नालो ,श्रोत और पर्यावरण के लिए काम कर रही हैं। रीता गहतोड़ी चंपावत तारकेश्वर मंदिर के पास बहने वाली नदी साफ सफाई के लिए भी जाती रहती हैं।इसके अलावा स्रोत से लेकर संगम तक अभियान चलाकर उनके द्वारा विषैली जोको व जंगली जानवरो की परवाह किए बगैर लोहावती नदी के स्रोतों का सर्वेक्षण किया गया तथा समय-समय पर आईटीबीपी और लोगों की मदद लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रीता गहतोड़ी ने कहा जब तक लोहावती नदी साफ और स्वच्छ नहीं हो जाती है उनका अभियान जारी रहेगा।

जरूरी खबरें