Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब:1.560 किलोग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस व एस0ओ0जी0 नें तस्कर को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 17, 2025

1.560 किलोग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस व एस0ओ0जी0 नें तस्कर को किया गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त बाइक की सीजएसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्र मे रीठा साहिब पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान सुखीढाग रीठासाहिब साहिब मार्ग मे मच्छाड़ के पास अभियुक्त पंकज सिंह महरा( 24)पुत्र राम सिंह मेहरा निवासी ग्राम अधोडा थाना खनस्यू जिला नैनीताल को एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UK 03-C-072 मे एक पिट्टू बैग के अंदर 1.560 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना रीठा साहिब में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त नें पुछताछ में पुलिस को बताया कि वह यह चरस वह अधोड़ा क्षेत्र से छोटी-छोटी मात्रा में इकट्ठा कर लाया है वह टनकपुर में ट्रांसपोर्ट का काम देखता है और वही के लोगों को इस चरस को ऊंचे दामो में बेचता है । आज इस चरस को टनकपुर में ऊँचे दाम में बेचने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था। पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के साथ- साथ उनकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।पुलिस ने आरोपी से1.560 किलोग्राम अवैध चरस,150 रूपये नगद,एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी,एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UK03-C-0721 बरामद की है। पुलिस टीम मे कमलेश भट्ट थानाध्यक्ष रीठा साहिब, लक्ष्मण सिंह जगवाण प्रभारी एस0ओ0जी0,हे0का0 मतलूब खांन,हे0का0 महेन्द्र डगवाल ,हे0का0 गणेश सिंह एसओजी,हे0का0कपूरन नाथ गोस्वामी रीठा साहिब ,का0 सूरज कुमार ,का0 05 नासिर हुसैन , म0का0 रचनावती रीठा साहिब शामिल रही।

जरूरी खबरें