Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब:अग्नि वीर में चयनित हुए युवाओं को थानाध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 28, 2025

अग्नि वीर में चयनित हुए युवाओं को थानाध्यक्ष द्वारा किया गया सम्मानित। श्रीरीठासाहिब। पुलिस द्वारा लधिया घाटी क्षेत्र में नशा एवं नशेबाजों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के परिणाम सामने आने लगे हैं।थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा यहां के युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल कर पुलिस व सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने के प्रयास सफल होते जा रहे हैं। हाल ही में हुई सेना की अग्निवीर चयन प्रक्रिया में यहां के 11 युवाओं का चयन हुआ है। इन सभी युवाओं को आज थानाध्यक्ष द्वारा समारोह पूर्वक सम्मानित किया तथा भविष्य में इस प्रयास को जारी रखने की भी बात कही गई। रीठा साहिब में आयोजित संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बोला सिंह बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन रसीला, व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डब्बू बोहरा, पनीराम आर्या आदि ने कहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नई पहल शुरू किए जाने से क्षेत्र में केवल नशा एवं नशेबाजों का उन्मूलन हुआ है नहीं हुआ है बल्कि यहां के युवाओं में नई सोच भी पैदा हुई है जो अपने भविष्य के प्रति अब चिंतित हैं। समारोह में एसआई देवेंद्र बिष्ट,एच/सी राजेंद्र प्रसाद, हरिश्चंद्र तथा सिपाही मनोज कुमार भी मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें