Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:बीच सड़क में खराब हुई रोडवेज बस लगा भीषण जाम कई स्कूल बसें फंसी बच्चे पैदल गए स्कूल

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
बीच सड़क में खराब हुई रोडवेज बस लगा भीषण जाम कई स्कूल बसें फंसी बच्चे पैदल गए स्कूल उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसों का खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है बुधवार सुबह 8:30 बजे के लगभग लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट बस अड्डे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर बीच सड़क में खराब हो गई बस के खराब होने से लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया जाम में सैकड़ो वहां स्कूल बसें तथा यात्री फंस गए जब काफी देर तक जाम नहीं खुला तो मल्लिकार्जुन स्कूल के बच्चे पैदल स्कूल को रवाना हुए जाम के कारण डाकबग्ला सड़क में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा लगभग एक घंटे बाद किसी तरह बस को सड़क से हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली इस दौरान स्कूली बच्चों, कर्मचारियों व यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कुल मिलाकर रोडवेज की बसों का जगह-जगह खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जिसका खामियाजा यात्रियों व जनता को भुगतना पड़ रहा है

जरूरी खबरें