Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुड़की:दस हजार की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार विजिलेंस की कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 19, 2025

दस हजार की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार ।विजिलेंस की कार्यवाही।

रुड़की: विजिलेंस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर तहसीलदार रुड़की के कार्यालय में तैनात पेशकार रोहित को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने गवाहों की मौजूदगी में कार्यवाही की।शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बहन की कृषि भूमि से जुड़ा एक मामला तहसीलदार न्यायालय, रुड़की में लंबित था। न्यायालय द्वारा 24 मार्च 2025 को एक पक्षीय आदेश पारित किया गया था। इसके विरुद्ध 21 अप्रैल 2025 को पुनः सुनवाई हेतु एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। आरोप है कि इस पत्रावली पर कार्यवाही कराने के एवज में पेशकार रोहित द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और आज 19 मई को रोहित पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मकान संख्या 273, ग्राम कस्बा रुड़की, जनपद हरिद्वार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के आवास सहित अन्य स्थानों पर संपत्ति की जांच-पड़ताल की जा रही है।निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की इस सफलता पर उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निःसंकोच होकर टोल फ्री नम्बर 1064 या व्हाट्सएप नम्बर 9456592300 पर सूचना दें।

जरूरी खबरें