Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रप्रयाग:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत।

पहाड़ की नारी की पीड़ा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नाला वार्ड निवासी विनीता देवी (40) पत्नी कुशालानंद तिवारी अपने मवेशियों के लिए चार पत्ती काटने के उद्देश्य से पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी सोनप्रयाग लाइन के समीप टहनी काटते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार महिला द्वारा दरांती से काटी गई टहनी टूटकर हाइटेंशन तार पर अटक गई थी। उसे हटाने के प्रयास में जैसे ही महिला ने हाथ बढ़ाया तेज करंट लग गया और वह वहीं झुलस गईं और मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम में मौके पर पहुंची और महिला के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।

जरूरी खबरें