Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह की पुलिस से मुठभेड़ दोनों पैरों पर लगी गोली

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 27, 2025

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह की पुलिस से मुठभेड़ दोनों पैरों पर लगी गोली उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मे घायल हो गया है। पुलिस मुठभेड़ में सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ मे तीन पुलिस के जवान भी घायल हो गये है ।नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत पर पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था वह एक वर्ष से फरार चल रहा था। उधम सिंह नगर पुलिस को सूचना मिली थी सरबजीत पंजाब के तरणतारण में छुपा बैठा है ।जिसके बाद उधम सिंह नगर पुलिस उसको गिरफ्तार करने पहुँच गई । पुलिस के मुताबिक सरबजीत को रात एक बजे गिरफ्तार किया गया और जब उसे वापस ऊधम सिंह नगर ला रहे थे तब काशीपुर के पास गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई । मौका देखकर सरबजीत ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की पुलिस ने जब सरबजीत को पकड़ना चाहा तो सरबजीत ने पुलिस पर फायर कर दियाजवाबी कार्यवाही मे पुलिस ने फायर किया तो गोली सरबजीत के पैरों में लगी और वो घायल हो गया पुलिस ने तुरन्त उसको सरकारी अस्पताल पहुँचाया और पुलिस उसका इलाज करा रही है।

जरूरी खबरें