Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:ओपीएस के स्पर्श राय व मानस पांडे ने एनडीए लिखित परीक्षा की उत्तीर्ण।

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

: बेरीनाग:चौकड़ी में बिना चालक के चली स्कूल बस खाई में गिरी दो बच्चे घायल 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 23, 2024
चौकड़ी में बिना चालक के चली स्कूल बस खाई में गिरी दो बच्चे घायल पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के चौकोड़ी में बच्चो को स्कूल लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बच्चों में चीख पुकार मच के लोगों ने किसी तरह से सभी बच्चों को बस से निकाल कर बाहर निकाला। मंगलवार सुबह हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी के बच्चो और शिक्षकों को लेकर बस जा रही थी की तभी रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए बस चालक बस को रोक कर उतरा तभी बस अचानक से ढलान मे लुड़क गई और खाई में गिरने के बाद चीड़ के पेड़ से टकरा कर रुक गई।इस दुर्घटना में दसवीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। कुल मिलाकर अगर बस चीड़ के पेड़ पर नहीं अटकती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था

जरूरी खबरें