Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट को मिले सात सभासद भाजपा ने गवाई दो सीट सभी विजेताओं ने नगर की जनता को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 25, 2025
लोहाघाट को मिले सात सभासद भाजपा ने गवाई दो सीट सभी विजेताओं ने नगर की जनता को दिया धन्यवाद लोहाघाट में सभी सात वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए है रिटर्निंग ऑफिसर वीरेंद्र बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया सार्की टोला वार्ड से निर्दलीय आरती ने भाजपा की रेनू देवी को मात्र 17 मतों से पराजित किया आरती को 341 तो रेनू देवी को 324 तथा निर्दलीय गुड़िया को 112 मत पड़े वही बजरंगबली वार्ड में सुरेश फर्त्याल ने राजकिशोर शाह को 75 मतों से पराजित किया सुरेश फर्त्याल को 203 राजकिशोर शाह को 128 ,राजू खोलिया को 124 ,सरस्वती पुनेठा को 92 तथा संजय वर्मा को 110 मत प्राप्त हुए, वही लोहावती वार्ड से भाजपा की रेनू गरकोटी ने निर्दलीय माया देवी को 156 मतों से पराजित किया भाजपा की रेनू गढ़कोटी को 310 तथा निर्दलीय माया देवी को 154 मत पड़े, रिसेश्वर वार्ड में भाजपा की दीपा गोस्वामी ने निर्दलीय डोली वर्मा को 52 मतों से पराजित किया जहां भाजपा की दीपा गोस्वामी को 173 ,डोली वर्मा को 121, नमीरा को 38, रुबिका को 20 मतों पर संतोष करना पड़ा, ठाड़ाढुंगा वार्ड में निर्दलीय योगेश जोशी ने भाजपा की मीना ढेक, को 48 मतों से पराजित किया जहां योगेश जोशी को 277 मीना ढेक को 168 चंद्रा पुनेठा को 116 मत पड़े, मीना बाजार वार्ड में निर्दलीय खड़क सिंह ने नवीन नाथ को 17 मतों से पराजित किया जहां खड़क सिंह को 209 नवीन नाथ को 192 तथा अनंत शाह को 134 मत पड़े तथा नोटा को भी दो मत मिले, वही कचहरी वार्ड में आशीष राय ने संजय फर्त्याल को 322 मतों से पराजित किया जहां आशीष राय को 467 ,संजय फर्त्याल को 145 तथा दीपक शाह को उन 69 मत मिले नोटों को भी चार मत मिले वही सभी विजेता प्रत्याशियों ने नगर की जनता को अपना अमूल्य सहयोग देने के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा जनता ने जो उन पर विश्वास जताया है उसे विश्वास पर खरे उतरेंगे तथा अपने वार्ड व नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे

जरूरी खबरें