Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट: रेगरु में चल रहे शिव महापुराण का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 22, 2024
रेगरु में चल रहे शिव महापुराण का हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नौगांव रेगरू के शिव मंदिर में जन सहयोग से चल रहे 11 दिनी शिव महापुराण का गुरुवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया है गुरुवार को हुए हवन यज्ञ में धामी केसर सिंह, मुख्य यजमान देव सिंह उनकी धर्मपत्नी, अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहता उनकी धर्मपत्नी व ग्रामीणों ने पूर्ण विधि विधान के साथ हवन की आहुति दी जिसके बाद शिव मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण किया वही मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मेहता ने बताया क्षेत्र की खुशहाली और सुख शांति के लिए किए गए शिव महापुराण में नौगांव रेगरु की जनता ने तन मन धन से सहयोग किया जिस कारण यह कार्य सुंदर ढंग से सफल हो पाया है जिसके लिए वह नौगांव रेगरू की जनता व समस्त सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं इस दौरान पूर्व प्रमुख खीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान सिंह ,दीपक मेहता, कल्याण मेहता, कुंदन सिंह मेहता, दिवान सिंह ,अर्जुन सिंह ,भगवान सिंह ,लक्ष्मण सिंह, माही, देवेंद्र वीरू मेहता, कौशल्या देवी सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें