रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट नगर में सांपों की दहशत। बजरंगबली वार्ड में एक साथ तीन सांप निकलने से लोग दहशत मे।
Laxman Singh Bisht
Fri, May 16, 2025
लोहाघाट नगर में सांपों की दहशत। बजरंगबली वार्ड में एक साथ तीन सांप निकलने से लोग दहशत मे।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में लगातार सांपों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे लोग दहशत मे है। वन व पालिका कर्मी कई सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं ।शुक्रवार को बजरंगबली वार्ड निवासी हरिश्चंद्र तिवारी के आवास के पास अचानक तीन बड़े-बड़े सांप एक साथ निकल आए ।एक साथ तीन सांप दिखने से लोग दहशत मे आ गए। इस दौरान सांप देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा । हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया काफी देर तक सांप घर के पास मौजूद रहे। जिसके बाद सांप बिलों में घुस गए ।लोगों ने वन विभाग से इन सांपों को पड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।