Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:जोड़ मेले को लेकर एसपी ने श्रीरीठासाहिब का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।21 मई से शुरू होगा तीन दिनी सालाना जोड़ मेला।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 5, 2024
जोड़ मेले को लेकर एसपी ने श्रीरीठासाहिब का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।21 मई से शुरू होगा तीन दिनी सालाना जोड़ मेला। मीठे रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में होने वाला सालाना जोड़ मेला 21 मई से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस मेले में देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री यहां गुरु घर में गुरु नानक देव जी महाराज द्वारा अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़वे रीठे में जो मिठास पैदा की है, उसके चमत्कार को नमस्कार करने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहे हैं। मेले से पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मेले में कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा आदि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद पैदा हुई परिस्थितियों का भी अध्ययन किया। बाबा तरसेम सिंह की देखरेख में ही गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब का प्रबंधन किया जाता था। इस घटना के बाद हालांकि चंपावत पुलिस प्रशासन द्वारा यहां के गुरुद्वारा एवं प्रबंधक बाबा श्याम सिंह को 24 घंटे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की हुई है। एसपी ने बदलती हुई परिस्थितियों का भी अध्ययन किया कहां यहां आने वाले देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों का पुलिस अपने मेहमान की तरह सम्मान व सुरक्षा देगी। उन्होंने मेले के दौरान आने वाले छोटे व भारी वाहनों की समस्या को देखते हुए सुखीढाग से तलाड़ी होते हुए श्रीरीठासाहिब तक 55 किलोमीटर लंबे मार्ग को ठीक करने की तात्कालिक आवश्यकता अनुभव की। इस मार्ग से टनकपुर से श्रीरीठासाहिब जाने वाले यात्रियों को मात्र 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी जबकि चंपावत लोहाघाट से यह दूरी 150 किलोमीटर होती है। वर्तमान में सुखीढाग से श्रीरीठासाहिब तक 25 किलोमीटर मार्ग लोनिवि तथा शेष मार्ग पीएमजीएसवाई के पास है। मेले तक लोनिवि द्वारा सड़क को पक्का कर लिया जाएगा जबकि पीएमजीएसवाई के अधीन सड़क की हालत ठीक करनी पड़ेगी। इस मार्ग से छोटे दुपहिया व चौपहिया वाहन निकालने से मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा। एसपी के अनुसार तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया जाएगा की वे बड़ी बसों एवं ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें। लोहाघाट के बाद सड़क सकरी होने के कारण बड़ी बसों के मोड़ने में काफी दिक्कतें होती हैं। इस कार्य में नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधन का भी सहयोग लिया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं को टाला जा सके। एसपी के अनुसार मेले की व्यवस्थाओं को हर दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए वह सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह से भी विभिन्न मुद्दों में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान तेज तर्रार सीओ चंपावत बंदना बर्मा मोजूद रही

जरूरी खबरें