रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट मे जोरदार प्रदर्शन पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 21, 2026
रुद्रपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट मे जोरदार प्रदर्शन पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर आज शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेराव के लिए बड़ी संख्या में किसान सड़क मे उतर आए। किसानों को पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने से रोकने के भरपूर प्रयास किये, जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसान आक्रोशित हो गए और दिल्ली नैनीताल हाइवे पर ही धरना देकर बैठ गए। किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग में बैठने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। इस दौरान किसानों और पुलिस में झड़प हुई और किसान पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ गए ।

आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार किसानों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। पर किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसान नेताओं का कहना था कि किसानों के ट्यूबल के बिल पंजाब, हरियाणा, यूपी की तर्ज पर माफ़ किये जाये, 300 यूनिट बिजली का बिल प्रदेश वासियो का माफ़ किया जाय, काशीपुर चीनी मिल का भुगतान किया जाये, बाजपुर में किसानों की भूमि पर लगाई गई रोक तत्कात हटे, लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याएं सरकार और प्रशासन के सामने रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों की मांगों की अनदेखी की है और उनके साथ वादाखिलाफी की गई है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन