Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट:जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान।   

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 27, 2024
जू0हा0 फोर्ती में प्रतिभाओं का किया गया सम्मान। लोहाघाट मे माह के अंतिम शनिवार को विभागीय निर्देशानुसार बस्ता रहित दिवस/प्रतिभा दिवस के अवसर पर जूo हाo फोर्ती में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। मिट्टी द्वारा वर्तन, खिलौने, जानवर आदि का निर्माण एवं ब्रश से रंग द्वारा सजाना,विभिन्न बीजों का सजावट के साथ संकलन, ओरेगामी,पेपर क्राफ्ट तहत कागज से फूल, खिलौने,जंतुओं, गिफ्ट लिफाफे आदि विभिन्न सामग्री का निर्माण, चित्रकला आदि अभिनव गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए शीला,दुर्गा,रेशू,हिमानी,सुहानी,आरुषि,आयुष,विशाल,नितिन, पा रस ,दुर्गा , कृतिका ,कोमल आदि को कॉपी,पैन, पेंसिल, रबड़ देकर प्रधानाध्यापक द्वारा प्रोत्साहित किया गया। गतिविधियों के संचालन में सo अo सुमन चंद्र राय, जया जोशी ने सहयोग किया। मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज रूप में बच्चों ने अपनी इच्छा के अनुरूप मैक्रोनी/चाउमीन का आनंद सॉस के साथ लिया तथा विशेष पोषाहार में केले वितरित किए गए। प्रतिभा की परख, आकलन, मिलजुल कर कार्य करने और प्रतिस्पर्धात्मक गुण में वृद्धि के लिए आयोजित आज का यह दिवस ज्ञानात्मक, रचनात्मक, मनोरंजनात्मक रहा।  

जरूरी खबरें