Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:बाढ़ सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

बाढ़ सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणडीएम चंपावत मनीष कुमार ने टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत देवीपुरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और बनबसा स्थित ट्रॉमेल मशीन एवं कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। देवीपुरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को आगामी मानसून से पूर्व क्षेत्र को सुरक्षित रखने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने नदी तटबंधों, जल निकासी व्यवस्था तथा संभावित जोखिम वाले स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तटबंधों की मजबूती, नालों की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए, ताकि जनधन की हानि से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बनबसा स्थित ट्रॉमेल मशीन एवं कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन प्रणाली, अपशिष्ट पृथक्करण प्रक्रिया एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई तथा कचरा निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, नियमित एवं व्यवस्थित बनाया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित नगर व्यवस्था नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, तहसीलदार जगदीश नेगी, अधिशासी अधिकारी श्री दीपक बुदलाकोटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें