Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा: हवाल बाग में कोसी नदी में डूबने से दो युवाओं की मौत

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: टनकपुर:280 यात्रियों को लेकर पहली मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची टनकपुर

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 24, 2024
280 यात्रियों को लेकर पहली मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची टनकपुर उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मानसखंड तीर्थयात्रा के 280 यात्रियों को पुणे से लेकर पहली मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन बुधवार को उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। बताते चलें कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को पौराणिक ग्रंथों में मानसखंड के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा कुमाऊं क्षेत्र के सभी पौराणिक कालीन छोटे-बड़े मंदिरों को जोड़कर मानसखंड यात्रा का संचालन शुरू किया गया है। जिसके तहत पहले 280 यात्रियों को लेकर मानसखंड एक्सप्रेस सोमवार 22 अप्रैल को पुणे से चली थी। जो कि बुधवार की सुबह 11:00 बजे उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। टनकपुर स्टेशन पर सभी यात्रियों का छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय लोगों व पर्यटन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् ने भारतीय रेलवे विभाग और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के सहयोग से उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थापित उन देव स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिन स्थानों के पौराणिक महत्व के बारे में लोग कम जानते है। यह मानसखंड एक्सप्रेस पर्यटक ट्रेन शुरू की है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में आज 280 यात्रियों की सात दिवसीय यात्रा का स्वागत किया गया। पर्यटकों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से निजी वाहनों का प्रबंध किया गया है। पर्यटक इस यात्रा के दौरान पूर्णागिरि मंदिर, चम्पावत के चाय बागान, मायावती आश्रम लोहाघाट, नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, चौकोरी, हाट कालिका मंदिर, सूर्य मंदिर कटारमल, कैंची धाम, चितई गोलू देवता, जागेश्वर धाम, शारदा घाट, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, नानकमत्ता गुरुद्वारा आदि विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रथम चरण की यात्रा पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि उनका यह सफर बहुत सुखद रहा है। ट्रेन में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। और यात्रियों की सभी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी यात्री मानस खंड यात्रा को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

जरूरी खबरें