Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : टनकपुर:अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर लगे विशाल मे

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर लगे विशाल मेले का पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा उद्घाटनित सात दिवसीय आयोजन में विभागीय स्टॉल, महिला समूह और सहकारी समितियां रहीं आकर्षण का केंद्र। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा गांधी मैदान में लगाए गए सात दिवसीय सहकारिता मेले का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। इस मेले का शुभारंभ 13 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था। एक सप्ताह तक चले इस आयोजन में जिलेभर से आए विभागीय स्टॉलों, सहकारी समितियों और महिला स्वयं सहायता समूहों ने भागीदारी की। मेले में आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की उल्लेखनीय बिक्री हुई, जिससे मेले में खूब चहल-पहल रही।समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार तथा संयुक्त निबंधक सहकारिता एम.पी. त्रिपाठी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने मेले के सफल आयोजन पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला सहकारिता की अवधारणा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में कारगर साबित हुआ है।वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि सहकारिता ही समाज की मजबूती का आधार है और इस प्रकार के आयोजन जनसहभागिता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मेले को हर दृष्टि से सफल और उद्देश्यपूर्ण बताया।समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निबंधक सहकारिता प्रेम प्रकाश ने की, जबकि संचालन बलवंत गिरी एवं भय्यू बोहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहकारी समितियों, सहकारी बैंकों, सरकारी विभागों, पुलिस, स्थानीय प्रशासन, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मेले के दौरान आयोजित चित्रकला, निबंध, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उधर, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, ज्येष्ठ प्रमुख भुवन पांडे तथा भाजपा नेत्री हेमा जोशी ने भी मेले का निरीक्षण कर सहकारिता विभाग द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की। सहायक निबंधक ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा सहायक परियोजना अधिकारी विमी जोशी सहित सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विभागीय कर्मीयों द्वारा संयुक्त निबंधक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

जरूरी खबरें