Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:1 किलो 208 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 8, 2025

.1 किलो 208 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

इस वर्ष 14 करोड रुपए से अधिक की ड्रग्स बरामद कर चुकी है चंपावत पुलिस।

पर्वतीय क्षेत्र से चरस खरीद कर ला रहा था नशा तस्कर।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस को एक और बड़े नशा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। टनकपुर कोतवाली पुलिस , एसटीएफ व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान टनकपुर के ककराली गेट के पास अभियुक्त दीपक कुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी नवाबगंज बरेली के कब्जे से 1 किलो 208 किलोग्राम अवैध चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने टनकपुर कोतवाली में आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया चंपावत पुलिस वर्ष 2025 में वर्तमान तक 14 करोड़ 55 लाख 20 हजार कीमत के अवैध मादक पदार्थ बरामद कर कई नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। एसपी चंपावत में पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा चंपावत पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है कहा किसी भी हाल में नशा तस्करों को नहीं बक्शा जायेगा उन्हें उनकी सही जगह जेल भेजने का काम चंपावत पुलिस के द्वारा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नशा तस्कर चरस को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों से खरीद कर ला रहा था ।पुलिस टीम में कोतवाल चेतन रावत, सब इंस्पेक्टर ललित पांडे हेड ,कांस्टेबल मनमोहन सिंह एसटीएफ ,कांस्टेबल मोहित जोशी , हेड कांस्टेबल मतलूब खान ,हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल उमेश राज ,कांस्टेबल संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें