Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर पूर्णागिरि सड़क खुली यातायात हुआ सुचारु लोगों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

बाटनागाड़ क्षेत्र में बाधित राज्यमार्ग खुला, आवाजाही प्रारंभबीते दिनों हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण बाधित हुआ टनकपुर पूर्णागिरि राजमार्ग बाटनागाड़ क्षेत्र मैं भारी मालवा आने से बंद हो गया था। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग बंद होने से जिलाधिकारी के द्वारा पूर्णागिरी यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी। सड़क खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीन लगातार कार्य कर रही थी। लोक निर्माण विभाग के द्वारा बाटना गाड़ में बंधे हुए राजमार्ग को खोल दिया गया है। संबंधित विभागों द्वारा मलबा हटाए जाने और सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के बाद मार्ग पर सामान्य आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों ने मिलकर राहत और मरम्मत कार्य को तेजी से पूर्ण किया। सुरक्षा जांच और आवश्यक परीक्षणों के उपरांत मार्ग को पूर्णतः खोल दिया जाएगा।जिला प्रशासन नए वाहन चालकों से अपील है कि मार्ग से गुजरते समय दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

जरूरी खबरें