Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:एनएचपीसी से पीड़ित दुकानदारों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बार-बार मिल रहे आश्वासन पर जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 10, 2026

एनएचपीसी से पीड़ित दुकानदारों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बार-बार मिल रहे आश्वासन पर जताई नाराजगी

मांगे न जाने पर फिर से आंदोलन की दी चेतावनी।

आज 10 मार्च की शाम सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक के कार्यालय में एनएचपीसी से पीड़ित दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से बार-बार मिल रहे आश्वासनों पर गहरी नाराज़गी और दुख व्यक्त किया।दुकानदारों ने कहा कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी दुकानों के संबंध में न्याय की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।आज पुनः मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि 13 मार्च को जीएम के टनकपुर आने के बाद दुकानदारों के विषय में वार्ता कर समाधान निकालने और दुकानें लगवाने का प्रयास किया जाएगा।

इस आश्वासन को ध्यान में रखते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील परिसर में प्रस्तावित क्रमिक अनशन को फिलहाल 13 मार्च तक प्रतीक्षा करते हुए स्थगित रखा जाएगा। यह निर्णय ममता गंगवार, लीलावती, सीमा, प्रियंका, हरिओम गुप्ता, सोनू, लक्ष्मण आदि के सामूहिक नेतृत्व में लिया गया।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने कहा कि “मे आप सभी पीड़ित दुकानदारों के हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा हूँ और दुकानों के न्यायपूर्ण समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करता रहूंगा।”बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि 13 मार्च तक दुकानदारों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी पीड़ित दुकानदार पुनः आंदोलन की राह अपनाने के लिए बाध्य होंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी एनएचपीसी,मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय व शासन और प्रशासन की होगी।

जरूरी खबरें