Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का होगा भव्य स्वागत कल मुख्यमंत्री करेंगे रवाना

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का होगा भव्य स्वागत कल मुख्यमंत्री करेंगे रवानाटनकपुर।आज 04 जुलाई को सायं 04:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का स्वागत केएमवीएन पर्यटक आवास गृह टनकपुर में पारंपरिक आतिथ्य और उल्लासपूर्ण माहौल में किया जाएगा। स्वागत समारोह में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मा मुख्यमंत्री दीपक रावत, एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया जाएगा एवं उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी जाएंगी। कल शनिवार दिनांक 05 जुलाई को प्रातः 08:00 बजे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के अगले चरण के लिए रवाना करेंगे।

जरूरी खबरें