Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:शारदा में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी जल पुलिस चम्पावत बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 6, 2025

..शारदा में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी जल पुलिस चम्पावत बचाई जान।

सैकड़ो लोगों की जान बचा चुके हैं जल पुलिस के जवान रविंद्र पहलवान।आज दिनांक 06 अक्टूबर को जल पुलिस चम्पावत ने एक बार फिर अपनी जान हथेली पर रखकर शारदा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति जान बचाई ! श्रदालु टेगा सिंह पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए आए थे और शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय अचानक गहरे पानी की चपेट मे आने के कारण शारदा नदी में डूबने लगा! जिस पर जल पुलिस रविंद्र कुमार गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए टेगा सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला तथा टेगा सिंह को सकुशल उसके मित्र के सुपुर्द किया गया प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा जल पुलिस चम्पावत की भूरी भूरी प्रशंसा की गई! मालूम हो जल पुलिस चंपावत के जवान रविंद्र सिंह पहलवान अभी तक शारदा में डूबने वाले सैकड़ो व्यक्तियों की जान बचा चुके हैं।

जरूरी खबरें