Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत जिले को मिला तेज तर्रार डीएम पूर्व में रह चुके हैं एसडीएम टनकपुर

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 10, 2023
।नवनीत पांडे चंपावत के नए जिलाधिकारी किए गए नियुक्त।चंपावत को मॉडल जिला बनाने की नए डीएम के लिए होगी बड़ी चुनौती। चंपावत जिले को नवनीत पांडे के रूप में एक ऐसे जिलाधिकारी मिले हैं जो काम करते हुए न कभी थकते हैं और न हीं थकान उनके चेहरे की मुस्कान पर असर दिखाती है। नवनीत जिले के लिए कोई नये नहीं है। मां बाराही एवं मां पूर्णागिरि के उपासक श्री पांडे ऐसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं जिन्होंने 2005 में उत्तराखंड के पहले पीसीएस अधिकारी बैच के रूप में चंपावत जिले में ही ट्रेनिंग लेने के साथ इन्हें पूर्णागिरि टनकपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देने का मौका मिला था। आज वही व्यक्ति पहली बार एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चंपावत जिले से ही अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं ।टनकपुर में एसडीएम रहते हुए इन्होंने पूर्णागिरि मेले को ऐसा व्यवस्थित रूप दिया जिससे मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को काफी राहत मिली थी। जिसके लिए इन्हें याद भी किया जाता है। 48 वर्षीय श्री पांडे को 2015 में आईएएस केडर मिला है ।इनकी ईमानदारी एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए सीएम धामी ने इन्हें अपना अपर सचिव का दायित्व सौंपा। अब चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए जिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। मूल रूप से ढोलीगांव नैनीताल निवासी श्री पांडे के पूर्वज चंपावत के सिमल्टा गांव से ही गए हैं। इनकी पारिवारिक ऐसी पृष्ठभूमि रही है कि इनके परिवार के लोग शीर्ष पदों में कार्यरत हैं। श्री पांडे का जिलाधिकारी के रूप में लोग इस बात के लिए उनका विशेष ‌स्वागत कर रहे हैं कि अब सीएम धामी की परिकल्पना के अनुरूप चंपावत को मॉडल जिला बनाने के कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। जिले के विकास में ऐसी नई पारदर्शी कार्य संस्कृति विकसित होगी जिसमें विकास के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी। चंपावत को ऐसा मॉडल रूप मिलेगा जिसका अनुसरण अन्य हिमालयी राज्यों के लोग भी कर सकें।

जरूरी खबरें