रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय की डॉक्टर सुमन पांडे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री सेवा सदन में "ज्ञान गंगा सम्मान-2026" का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

लोहाघाट महाविद्यालय की डॉक्टर सुमन पांडे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में छठे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सेवा सदन, देहरादून में "ज्ञान गंगा सम्मान-2026" समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस गौरवमयी समारोह में स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट (चम्पावत) की भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित "ज्ञान गंगा सम्मान-2026"से सम्मानित किया गया। डॉ. पाण्डेय को यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री (भारत सरकार)डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' जी के कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर दिया गया।अपने संबोधन में आयोजक संस्था की सचिव डॉ. पूजा पोखरियाल (मंथन वेलफेयर सोसाइटी) एवं संस्थापक श्रीमती विदुषी निशंक (कुसुम कांता फाउंडेशन) ने कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया और सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।डॉ. सुमन पाण्डेय को यह सम्मान मिलने पर लोहाघाट क्षेत्र में हर्ष की लहर है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. लता कैड़ा, डॉ. सरोज पंत, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. सीमा नेगी, श्रीमती चंद्रा जोशी सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, वर्तमान एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।वहीं लोहाघाट नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा, सतीश चंद्र पाण्डेय एवं उनके परिवारजनों, परिजनों और शुभचिंतकों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।समारोह में प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।