Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

टनकपुर:शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश जारी। नहीं लग पाया सुराग

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:एसपी चंपावत की नई कार्य प्रणाली का दिखने लगा है असर। आम जनता के निकट आती जा रही है पुलिस।पुलिस अधीक्षक ने किया उत्कृष्ट सेवा का सम्मान।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 11, 2024
एसपी चंपावत की नई कार्य प्रणाली का दिखने लगा है असर। चंपावत जिले मे हालिया लोकसभा चुनाव को चंपावत जनपद में कुशलता पूर्वक एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव सेल से जुड़े पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं के लिए सम्मानित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा शुरू की गई नई कार्य संस्कृति का असर अब दिखने लगा है, जिसमें पूरा पुलिस तंत्र एक दूसरे का पूरक बनकर विभागीय दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए आम लोगों को यह एहसास करा रहा है कि पुलिस तो उन्हीं की सेवाओं के लिए ही है। पुलिस एवं जनता के बीच सहयोग एवं समन्वय होने से समाज में आपराधिक तत्वों को पनपने का अवसर नहीं मिल पाता है। एसपी द्वारा जिले के पुलिस तंत्र को भावात्मक रूप में एक परिवार मानने तथा उनके सुख-दुख में भागीदार बनने के साथ उनकी समस्याओं का परिवार के मुखिया की तरह समाधान करने की प्रवृत्ति एवं कार्य संस्कृति से पुलिस कर्मियों में विभाग की गरिमा व गौरव को बढ़ाने की स्वतः स्फूर्ति पैदा होती जा रही है। यही वजह है कि पूर्णागिरि मेले में स्नान करते शारदा नदी की तेज धारा में डूबते लोगों को नई जिंदगी देना हो, धू-धू करते जंगलों को बचाना हो, स्मैक जैसे मौत के सौदागरों को कानूनी गिरफ्त में लेना हो,साइबर ठगी के शिकार लोगों के चेहरों में मुस्कान लाना हो, खोए हुए बच्चों से परेशान मां-बाप के सामने बच्चों को लाकर उनकी खुशियों को लौटाना हो या शिक्षा से दूर बच्चों को स्कूल की राह दिखाना हो आदि तमाम ऐसे कार्य हैं, जिनमें हर व्यक्ति को पुलिस की नई कार्य संस्कृति का एहसास होने के साथ वह आम लोगों के निकट आती जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव सेल के जिन लोगों को सम्मानित किया गया है, उनमें प्रभारी चुनाव सेल की एस आई सुमन पंत, ए एस आई दीपक पाल, जेसी जोशी, मुख्य आरक्षी जगदीश राम, कांस्ट. राजेंद्र प्रसाद, महिला कांस्ट. पूजा पाल एवं सुमन के अलावा गोपाल गिरी गोस्वामी भी हैं,जिन्हें इस माह का बेस्ट आरक्षी होने का भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय का कहना है पूर्णागिरि मेले के दौरान शारदा नदी में डूबते लोगों को भगवान के रूप में जल पुलिस द्वारा उन्हें नया जीवन दिया जाता है। इसके लिए वे मेला समापन के अवसर पर ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका आभार प्रकट करेंगे। डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि वनों को दावाग्नि से बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ विभिन्न एजेंसियों के साथ फायर कर्मियों ने जो उल्लेखनीय कार्य किया है, उसके लिए उन्हें समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा। इनके द्वारा वन कर्मियों को काफी सहयोग दिया गया। सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते आ रहे ग्राम प्रधान एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक के अनुसार जल पुलिस हो या स्मैक के जानलेवा धंधेबाज या साइबर ठगों से पीड़ित लोगों के चेहरों में मुस्कान लाने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों के प्रति समारोहपूर्वक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

जरूरी खबरें