Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:मां झूमांधूरी मेले की तैयारी को लेकर हुई अंतिम बैठक 8 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ होगा भव्य शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 29, 2024
मां झूमांधूरी मेले की तैयारी को लेकर हुई अंतिम बैठक 8 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ होगा भव्य शुभारंभ लोहाघाट के प्रसिद्ध मा झूमाधुरी मंदिर में होने वाले मेले की तैयारी को लेकर आज गुरुवार को मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता में पाटन में एक बैठक आयोजित की गई बैठक मैं मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया बैठक में मेला कमेटी सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने बताया 8 सितंबर को मेले का शुभारंभ किया जाएगा तथा महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी उन्होंने बताया मेले के अंतिम दिन11 सितंबर को ग्राम सभा पाटन पाटनी और रायकोट महर / कुंवर से मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा निकाली जाएगी बैठक में मेले की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियो व ग्रामीणों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा विभिन्न विभागों के द्वारा मेले में की जाने वाली व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई पाटनी ने कहा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा मेले में बच्चों के विभिन्न प्रकार की खेलकूद , सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा मेले में आईटीबीपी , प्रशासन तथा पुलिस के द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है बैठक में प्रकाश बोहरा ,सुभाष विश्वकर्मा ,गिरीश कुवर, प्रदीप कुवर ,शशांक पांडे ,महेंद्र कुवर, जगदीश पाटनी ,रमेश पाटनी ,धन सिंह ,पंकज बोहरा ,मदन सिंह, शिवम ,हरीश पांडे ,रजत पांडे शोबन ,दीपक सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें