Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत में पहली नगर टैक्सी सेवा शुरू/ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने किया सेवा का आगाज / छतार सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने की नगर टैक्सी सेवा की पहल जनता को बड़ी राहत

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
छतार सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने की नगर टैक्सी सेवा की पहल जनता को बड़ी राहत जिला मुख्यालय चंपावत में शहर के भीतर आवाजाही की दिक्कत को दूर करने की पहल की गई है। नव निर्वाचित नगर पालिका बोर्ड की सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने नगर टैक्सी सेवा की पहल से ये प्रयास किया है। शिवरात्रि पर्व पर पहली नगर टैक्सी सेवा का चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा नगर टैक्सी सेवा के जरिए शहर के आंतरिक मार्गों पर जनता को वाहनों की कमी से होने वाली असुविधाओं को कम किया जा सकेगा।एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सेवानिवृत्त निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि चंपावत में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत बैंक से ऋण लेकर छतार के बेरोजगार युवक राहुल सिंह महर ने ये प्रयास किया है। सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने कहा कि इस पहल से न केवल शहर की परिवहन सेवा को बेहतर करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्वरोजगार मिलने से पलायन की प्रवृत्ति में भी कमी आएगी। नगर टैक्सी सेवा के जरिए चंपावत में मुडिय़ानी से मानेश्वर तक के अलावा कलक्ट्रेट,पुलिस लाइन, चौकी, ललुवापानी आदि क्षेत्रों में किफायत से आवाजाही हो सकेगी वहीं लोगों के द्वारा भी नगर टैक्सी सेवा की सराहना की जा रही है। इस दौरान बाराकोट क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता फत्र्याल, राज्यआंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंहफत्र्याल, सभासद रोहित बिष्ट, दिनेश बड़ेला, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाशपांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारीमहेश जोशी, एलपी पाठक, पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा,ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक प्रियांशु मैंठाणी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

जरूरी खबरें