Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में पकड़ा गया गुलदार आदमखोर नहीं। वन विभाग दे रहा झूठी रिपोर्ट :भाजपा मंडल अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 13, 2025

बाराकोट में पकड़ा गया गुलदार आदमखोर नहीं। वन विभाग दे रहा झूठी रिपोर्ट :भाजपा मंडल अध्यक्ष 9 दिसंबर को चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चुयरानी गांव के धरगड़ा तोक में गुलदार के द्वारा देव सिंह अधिकारी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद वन विभाग के द्वारा आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए गए। और वन विभाग के द्वारा कल शुक्रवार देर रात 2:30 बजे के लगभग आदमखोर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इस गुलदार को आदमखोर गुलदार होने का दावा किया है। वन विभाग का कहना है यह वही गुलदार है जिसे धरगड़ा में देव सिंह अधिकारी को मौत के घाट उतारा था। पर अब मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराकोट राकेश बोहरा ने वन विभाग के दावे को झुठलाते हुए कहा वन विभाग के द्वारा जिस गुलदार को पकड़ा है वह धरगड़ा में घटना करने वाला आदमखोर गुलदार नहीं है। बोहरा ने कहा इस गुलदार को वन विभाग के द्वारा 4 किलोमीटर दूर सड़क किनारे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया है। बोहरा ने कहा कल रात भी आदमखोर गुलदार घटनास्थल के पास लगाए गए पिंजरे के पास आया था उसके पंजों के निशान वहां अभी भी मौजूद है। उन्होंने कहा वन विभाग के द्वारा आदमखोर गुलदार पकड़े जाने का झूठा दावा कर ग्रामीणों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा व राम सिंह अधिकारी ,सोनू अधिकारी, वीरू अधिकारी ,अशोक सिंह अधिकारी, दीपक सिंह भंडारी ,राजेंद्र सिंह अधिकारी आदि लोगों ने मामले में नाराजगी जताते हुए शासन प्रशासन व वन विभाग से वास्तविक आदमखोर गुलदार को पकड़कर क्षेत्र की जनता को सुरक्षा देने की मांग की है।

जरूरी खबरें