Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: पूर्णागिरि मेले में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं होटल वाले प्रशासन की नाक के नीचे भक्तों को पिला रहे है गंदा पानी

Laxman Singh Bisht

Tue, May 2, 2023
पूर्णागिरि मेले मे होटल वाले कर रहे भक्तों की आस्था से खिलवाड़ खबर मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र जिला चंपावत से है जहां इन दिनों मां पूर्णागिरि धाम पर भव्य मेले चल रहा है इस मेले में उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों से लेकर मित्र देश नेपाल से भी भक्तगण माता के दर्शन करने हेतु आते हैं आपको बता दें कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम मेला 9 मार्च को प्रारंभ हुआ है और यह 3 माह के लिए चलाया जाता रहा है लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रयास है कि इस मेले को वर्ष भर चलाया जाए परंतु पूर्णागिरि क्षेत्र के भैरव मंदिर के आसपास होटल स्वामी व धर्मशाला स्वामियों के द्वारा सेलागाड़ ( पहाड़ी नालों) से दूषित पानी अवैध तरीके से मोटर के द्वारा खींच कर तीर्थ यात्रियों की आवभगत में इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि इन पहाड़ी नालों में ही सभी धर्मशाला एवं होटलों का गंदा एवं टॉयलेट वाटर भी खुलेआम प्रवाहित किया जाता है ऐसे में उनसे लिए पानी का उपयोग तीर्थयात्रियों द्वारा किया जाना ना सिर्फ उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है साथ ही तीर्थयात्रियों की आस्था पर भी कुठाराघात है मीडिया द्वारा इस घटना की सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद टूटी और पूर्णागिरि मेला प्रभारी एवं टनकपुर के उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह द्वारा पूर्णागिरि तहसीलदार पिंकी आर्या को मौका मुआयना करने हेतु आदेशित किया गया तहसीलदार पिंकी आर्या व थाना अध्यक्ष हरीश प्रसाद द्वारा भैरव मंदिर सेलागाड़ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में देखा गया कि वहां पर होटल स्वामी व धर्मशाला स्वामियों द्वारा सेलागाड़ से गंदा पानी मोटरों द्वारा खींच कर धर्मशाला व होटलों में तीर्थयात्रियों की आवभगत हेतु धड़ल्ले से उपयोग में लिया जा रहा है तहसीलदार पिंकी आर्या द्वारा जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह को सौंप दी गई है वही मीडिया से रूबरू होते हुए उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पूर्णागिरि तहसीलदार पिंकी आर्या को आदेशित किया गया था कि आप मौके पर जाकर यथास्थिति को देखें पिंकी आर्य व एसओ पूर्णागिरि द्वारा संयुक्त रूप से भैरव मंदिर के सेलागाड़ में निरीक्षण किया गया जहां तथ्य सही पाए गए कि होटल व धर्मशाला द्वारा ही सीवरेज का गंदा पानी सेलागाड़ में आता है और उसी पानी को वह लोग मोटरों के द्वारा खींच कर होटल व धर्मशाला में उपयोग में ले रहे हैं उन सभी के विरुद्ध प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

जरूरी खबरें