Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा श्मशान घाट में हुई शादी चर्चाओं मे। दूल्हा दुल्हन ने श्मशान में डाली जयमाला

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

अल्मोड़ा श्मशान घाट में हुई शादी चर्चाओं मे।

अल्मोड़ा के मरचुला से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन लोग हैरान है। लोग जहां शादियों के लिए आलीशान रिजॉर्ट , होटल व बारात घर चुनते हैं तो वहीं अल्मोड़ा के मरचूला में एक परिवार ने श्मशान घाट को ही 'वेडिंग डेस्टिनेशन' बना डाला। अल्मोड़ा जिले के मरचुला क्षेत्र में एक विवाह समारोह का आयोजन श्मशान घाट परिसर में किया गया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह अंतिम संस्कार की रस्में निभाई जाती हैं वहां फूलों से सजा भव्य स्टेज बना है और दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं।इस अनोखी शादी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया लोगों ने इसे परंपराओं और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है श्मशान वैराग्य और शांति का स्थान है।वहां बैंड-बाजे और जश्न का माहौल शास्त्र सम्मत नहीं है। कुछ लोग इसे 'अंधविश्वास के खिलाफ संदेश' मान रहे हैं, तो अधिकतर लोग इसे 'सस्ती लोकप्रियता' और 'मर्यादा का उल्लंघन' करार दे रहे है। फिलहाल यह शादी चर्चा में है।

जरूरी खबरें