Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

: लोहाघाट:35 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पंचेश्वर पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कर दिया यातायात नियमों का सन्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 14, 2025
35 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत पंचेश्वर पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित कर दिया यातायात नियमों का सन्देश एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आज शुक्रवार को को जिले की कोतवाली पंचेश्वर पुलिस ने थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठैत के दिशा निर्देश पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल में छात्र छात्राओं की 35 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर यातायात जागरूकता की आकर्षक पेंटिंग बनायी गई। जिसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये बच्चों को 35 वें सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर पुलिस के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वही थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह के द्वारा उपस्थित समस्त स्कूली छात्र एवं छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। तथा सभी को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने, *"गुड सेमेरिटन"* के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लोगो को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गए। थानाध्यक्ष के द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणाम व साईबर क्राइम की रोकथाम के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

जरूरी खबरें