Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट:आग से धधका खूना बोरा का जंगल बन कर्मियों ने पूर्व सैनिक की मदद से आग पर पाया काबू सरपंच की भूमिका रही सराहनीय 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 12, 2025
आग से धधका खूना बोरा का जंगल बन कर्मियों ने पूर्व सैनिक की मदद से आग पर पाया काबू सरपंच की भूमिका रही सराहनीय गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट क्षेत्र में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है बुधवार को लोहाघाट के बलाई मोटर मार्ग में खूना बोरा के जंगल में भीषण आग लग गई जंगल से उठते धुएं को देख खूना बोरा के युवा सरपंच प्रेम सिंह बोरा तुरंत मौके पर पहुंचे और बनकर्मियों को जंगल में आग लगने की सूचना दी और खुद आग पर काबू पाने में जुट गए तेज हवा के साथ आग तेजी से जंगल में फैलने लगी इस दौरान अपनी ड्यूटी से लौट रहे लोहाघाट निवासी पूर्व सैनिक मयंक ओली ने जंगल में आग लगी देखी तो वह भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गए वही बन दरोगा नंदावल्लभ भट्ट बन बीट अधिकारी हिमांशु ढेक व बन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं आग बुझाने के दौरान बन कर्मियों के पास संसाधनों की कमी नजर आई पूर्व सैनिक मयंक ओली ने कहा फायर सीजन शुरू हो चुका है और बन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों की भारी कमी है ना ही उनकी सुरक्षा के लिए उपकरण विभाग के द्वारा मुहैया किए गए हैं ओली ने वन विभाग से वन कर्मियों को आग बुझाने के यंत्र तथा आग बुझाने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है वही आग बुझाने में युवा सरपंच प्रेम सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई मालूम हो पूर्व सैनिक मयंक ओली ने लोहाघाट क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में जंगल में आग लगने पर बन कर्मियों का सहयोग करने तथा आग बुझाने का संकल्प लिया है जिसे वह बखूबी निभा रहे है वहीं आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों के द्वारा जंगल की आग बुझाने में किसी भी प्रकार की मदद बन कर्मियों की नहीं की गई जो काफी सोचनीय विषय है

जरूरी खबरें