Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:सीएम पोर्टल में भी नहीं हुआ समस्या का समाधान ग्रामीण हैरान

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 27, 2023
सीएम पोर्टल में भी नहीं हुआ ग्रामीणों की समस्या का समाधान प्रदेश की जनता की समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा सीएम पोर्टल बनाया गया है जिसमें जनता अपनी शिकायत दर्ज करती है और सीएम पोर्टल के माध्यम से समस्या का समाधान किया जाता है वही चंपावत जिले के जनकांडे क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा सीएम पोर्टल में क्षेत्र की सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की समस्या रखी थी लेकिन सीएम पोर्टल के माध्यम से भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह व अशोक मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीदों की भूमि जनकांडे क्षेत्र में 6 वर्ष पूर्व जिला पंचायत के द्वारा जनकांडे सीलिंग से लड़ी तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था जो कि बरसों से काफी बदहाल स्थिति में है जिस कारण मार्ग में वाहनों , सरकारी कर्मचारियों , छात्र-छात्राओं व लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है पूरी सड़क कीचड़ से पटी पड़ी हुई है जिस कारण क्षेत्र की 8 हजार से अधिक जनता प्रभावित हो रही है उन्होंने कहा उनके व ग्रामीणों के द्वारा कई बार पीडब्ल्यूडी और डीएम चंपावत से इस समस्या के समाधान की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा जिसके बाद उनके द्वारा बड़े विश्वास के साथ समस्या के समाधान के लिए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करी गई और सीएम पोर्टल के माध्यम से पीडब्ल्यूडी लोहाघाट को मामले की जांच के आदेश दिए गए लेकिन पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क उनके मानकों में ना आने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया गया जिस कारण पूरे क्षेत्र की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री के जिले में ही सीएम पोर्टल में समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है तो और कहां होगा उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क में डामरीकरण की मांग की है उन्होंने कहा गांव ने देश को 3 जांबाज शहीद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए हैं जिनमें अशोक चक्र विजेता कैप्टन उमेद सिंह मेहरा भी शामिल है वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए भी कहा अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी इसके अलावा उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है सीएम पोर्टल ही उनका एक सहारा था वहां से भी उनको मदद नहीं मिल पाई प्रशासन व विभाग तो पहले ही आंखे मूद चुका है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सरकार को इसका खामियाजा 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा

जरूरी खबरें