रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पीडब्ल्यूडी का कलमठ बंद जनता परेशान सभासद ने जताई नाराजगी।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट नगर में पीडब्ल्यूडी का कलमठ बंद जनता परेशान सभासद ने जताई नाराजगी।

सड़क से बहता पानी घुस रहा लोगों के घरों मे। सड़क में बहकर आ रहा मलवा व गंदगी।

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में कचहरी वार्ड में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय से माउंटेश्वरी स्कूल को जाने वाली सड़क मे लंबे समय से कलमठ व नाली बंद होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। कचहरी वार्ड के सभासद आशीष राय ने पीडब्लूडी लोहाघाट की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि इस सड़क मैं बना हुआ कलमठ व नाली लंबे समय से बंद पड़ी है ।जिस कारण वर्तमान में हो रही बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसने के साथ-साथ सड़क में बड़ी मात्रा में मलवा व गंदगी बहकर कर आ रही है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद आशीष राय ने बताया पीडब्ल्यूडी कलोनी से भी विभाग के द्वारा पानी सड़क में छोड़ दिया गया है । सभासद आशीष राय ने कहा कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई पर उनके द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। सभासद राय व क्षेत्र वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पीडब्ल्यूडी के द्वारा जन समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाता है तो वह लोग पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। क्षेत्र वासियों व सभासद ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से जन समस्या के समाधान की मांग की है । उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास ही सड़क के बुरे हाल हैं। मामले को लेकर क्षेत्र वासियों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम