Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

: हल्द्वानी:मित्र पुलिस का डरावना चेहरा आया सामने हादसे में बेटा खोने वाले बाप की न सुनी /10 महीने तक कटवाए थाने के चक्कर अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज/बेबस बाप के आंसू भी नहीं पिघला सके पुलिस का दिल

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 6, 2025
मित्र पुलिस का डरावना चेहरा आया सामने हादसे में बेटा खोने वाले बाप की न सुनी 10 महीने तक कटवाए थाने के चक्कर अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज दुश्मन की मौत पर भी संवेदनाएं जताने की आदत इंसानों को दुनिया के अन्य प्राणियों से अलग करती है युवाओं व बच्चों की मौत पर तो अनजाने की भी आंखें भर आती हैं लेकिन उत्तराखंड की मित्र पुलिस कहे जाने वाली खाकी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है यदि फर्क पड़ता तो हल्द्वानी में जवान बेटे को हादसे में खोने वाले पिता को मुकदमा लिखवाने के लिए 10 महीने तक पुलिस थाने के चक्कर नहीं कटवाती जनता दरबार लगाने वाले अफसरो को तीन बार शिकायती पत्र देने के बाद भी बेबस बाप की नहीं सुनी गई अंत में आहत होकर मजबूर पिता को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा अब कोर्ट के निर्देश पर खिसियाई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नाम जद मुकदमा दर्ज किया है लोगों ने कहा ऐसी पुलिस क्या जो पीड़ित को न्याय तक ना दिल पाए और लोगों की बेबसी का फायदा उठाएं मूल रूप से चंपावत जिले के बाराकोट के रेनगांव निवासी दिलीप सिंह के बेटे सूरज अधिकारी रामपुर रोड में किराए के कमरे में बच्चों के संग रहते थे पेशे से वाहन चालक सूरज 14 अप्रैल 2024 को सुबह स्कूटी से अपने कमरे की ओर आ रहे थे तभी सुशीला तिवारी अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी घायल सूरज को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 17 अप्रैल को उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया इसके बाद हल्द्वानी थाने में मृतक के पिता दिलीप सिंह ने तहरीर दी कार्रवाई का आश्वासन देकर मित्र पुलिस ने मामला टाल दिया 3 अगस्त को हल्द्वानी थाने में फ़िर डाक से तहरीर दी गई लेकिन इस बार भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी नैनीताल को डाक से शिकायती पत्र भेजा लेकिन इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई पुलिस ने अपनी हनक में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया इसके बाद बेबस पिता ने आहत होकर कोर्ट की शरण ली इसके बाद सीजेएम मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के निर्देश पर पुलिस ने रोहित उर्फ राजेश्वर अधिकारी निवासी आनंद बाग तल्ला गोरखपुर हल्द्वानी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए इसके बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा कोतवाल राजेश यादव ने बताया न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है पीड़ित दिलीप सिंह ने तहरीर में लिखा है कि उन्हें पुलिस के दरोगा कार्रवाई का आश्वासन देकर घंटो थाने में बिठाए रखते थे कोतवाली का मामला होने के बावजूद उन्हें मुखानी थाने भेजा जाता था आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के लिए वह कई पुलिस वालों के पैर तक पड़े लेकिन किसी भी खाकी पहने व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की वही पीड़ित पिता ने रोते हुए माननीय न्यायालय का आभार जताया उन्होंने कहा उन्हें माननीय न्यायालय से न्याय की पूरी उम्मीद है उन्होंने बताया बेटे के साथ हादसे की जानकारी भी उन्हें दूसरे देने लगी पुलिस ने उन्हें काल तक नहीं किया जब किसी ने मदद नहीं की तो वह कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास गए तो कमिश्नर रावत ने उनकी मदद की जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में रखे उनके बेटे का सव उन्हें मिला वही मामले का खुलासा होने पर हल्द्वानी पुलिस की काफी बदनामी हो रही है और लोग ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं कुल मिलाकर इस मामले में एक बार खाकी फिर से बदनाम हुई है वही मामले में एसएसपी नैनीताल पी एन मीणा ने कहा मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है अगर ऐसा है तो यह काफी गंभीर मामला है इस बारे में जानकारी ली जाएगी  पुलिस ने मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया अगर मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी

जरूरी खबरें