: लोहाघाट:नहीं रहे राज्य आंदोलन के योद्धा नाथ लाल शाह /93 वर्ष की उम्र में निधन/ क्षेत्र में शोक की लहर
Laxman Singh Bisht
Mon, Mar 17, 2025
नहीं रहे राज्य आंदोलन के योद्धा नाथ लाल शाह /93 वर्ष की उम्र में निधन/ क्षेत्र में शोक की लहर
लोहाघाट के प्रमुख उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नाथ लाल शाह का 93 वर्ष की उम्र में सोमवार 17 मार्च 2025 को सायं 7:30 बजे ठाड़ाढुंगा स्थित आवास में निधन हो गया। नाथ लाल शाह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा रहे हैं, उत्तर प्रदेश से पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए संघर्ष में स्वर्गीय नाथ लाल शाह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, साथ ही वह लोहाघाट की हर सामाजिक गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनका निधन संपूर्ण क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। स्वर्गीय नाथ लाल शाह का अंतिम संस्कार 18 मार्च 2025 को दोपहर बाद ऋशेश्वर घाट लोहाघाट में किया जाएगा। शाह के निधन पर नागेंद्र जोशी गोविंद सिंह बोहरा, मुकेश शाह सहित चंपावत के समस्त शिक्षक एवं कार्मिको तथा राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी, राजू गढ़कोटी, भूपाल सिंह मेहता, केदार सूतेड़ी, जीवन सिंह मेहता, एडवोकेट भास्कर मुरारी ,भुवन जोशी योगेश मेहता , भूपेश देव ताऊ , डी डी पांडेय के अलावा समस्त राज्य आंदोलनकारी , वंचित राज्य आंदोलनकारी तथा व्यापारियों ने नाथ लाल शाह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा आज हमने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के महान योद्धा को खो दिया है हम सभी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह मृतक की पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें