Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत:अधीक्षण अभियंता की देखरेख में चल रहा है एनएच को खोलने का कार्य आज भी खुलने की संभावना कम 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 27, 2024
अधीक्षण अभियंता की देखरेख में चल रहा है एनएच को खोलने का कार्य आज भी खुलने की संभावना कम टनकपुर चंपावत एनएच को स्वाला में बंद हुए आज चौथा दिन है एनएच बंद होने से रास्ते में कई मालवाहक वाहन फंसे हुए चंपावत सहित पिथौरागढ़ जिले की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है एनएच की मशीने लगातार सड़क खोलने का कार्य कर रही है पर सफलता अभी तक हाथ नहीं लग पाई है समस्या कितनी गंभीर है इस बात का पता इसी बात से लगाया जा सकता है एनएच के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता खुद मौके पर मौजूद है उनकी देखरेख में एनएच को खोलने का कार्य किया जा रहा है अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती ने बताया [caption id="attachment_31130" align="alignnone" width="300"]
एनएच खोलने के लिए रात दिन कार्य किया जा रहा है लेकिन पहाड़ी मे बड़ी मात्रा में मलवा अटका हुआ है जो लगातार सड़क में गिर रहा है जिस कारण काम को करने में काफी दिक्कतें आ रहे हैं उन्होंने बताया एनएच के मजदूर जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं ड्रिलिंग कर सड़क में सरिया फंसा कर कंक्रीट की मदद से एनएच को धसने से रोकने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा जनता व व्यापारियों को राहत देने के लिए जल्द से जल्द एनएच खोलने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता एनएच में फंसे वाहनों को निकालना उसके बाद पहाड़ी में अटके हुए मलबे को हटाकर पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जाएगा फिलहाल अधीक्षण अभियंता ने एनएच खोलने की कोई समय सीमा तय नहीं की है वही लगातार चौथे दिन एनएच बंद होने से एनएच के ढाबों में सन्नाटा पसरा रहा तथा वाहनों की गड़गड़ाहट थमी रही[/caption] एनएच बंद होने से चंपावत के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले की जनता भी प्रभावित हो चुकी है सबसे ज्यादा आक्रोश व्यापारियो में देखने को मिल रहा है व्यापारियों का कहना है त्योहारी सीजन का समय है पर एनएच बंद होने से उनका माल नहीं आ पा रहा है फिलहाल एनएच के अधिकारी सड़क को खोलने में जुटे हुए देखना यह की सफलता कब हाथ लगती है

जरूरी खबरें