Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट मे फिर शुरू हुआ मंदिरों में चोरी का सिलसिला! एड़ी मंदिर से बड़ी तादात में घंटियां चोरी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 16, 2025

बाराकोट मे फिर शुरू हुआ मंदिरों में चोरी का सिलसिला! एड़ी मंदिर से बड़ी तादात में घंटियां चोरी।

घंटी चोरी से क्षेत्र में भारी आक्रोश लोगों की पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग पुलिस जुटी जांच में। बाराकोट विकास खण्ड के खोला सूनार गांव के प्रसिद्ध श्री ऐडी देवता मंदिर में चोरों ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए भक्तों के द्वारा बड़ी तादात मे चडायी गई सभी बड़ी घंटीया चोरी कर ली गयी है। चोरी हुई घंटीया लगभग दो कुंटल के आसपास है ।प्रधान प्रतिनिधि जगदीश वर्मा द्वारा पुलिस चौकी बाराकोट में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचना पर पुलिस द्वारा मंदिर का मौका मुआयना किया गया तथा ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली । ग्रामीणों ने इस प्रकार मंदिर से घंटियां चोरी होने पर गहरी नाराजगी जताई है! चोरी की सूचना मिलते ही समस्त ग्रामीण मंदिर पहुंचे । ग्रामीण प्रदीप जोशी, राजेंद्र जोशी, मंदिर के पुजारी दीपक जोशी, ललित वर्मा, जगदीश वर्मा, भुवन लाल वर्मा आदि के द्वारा मंदिर की घटिया चोरी होने पर गहरी नाराजगी चटाई है तथा पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा पूर्व में भी क्षेत्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों से चोरी हो चुकी है लेकिन आज तक चोरों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। वही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा मंदिरों से घंटियां चोरी होने से लोगों की आस्था आहत हो रही है।

जरूरी खबरें