Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 से 5 दिन में मिल रहा है पानी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

लोहाघाट में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 से 5 दिन में मिल रहा है पानी।

जनता की टैंकरों से जलापूर्ति व सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ही लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचने लग गया है। जनता को जल संस्थान के द्वारा 4 से 5 दिन में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस कारण नगर की आबादी नौलों , धारों हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पूर्व सभासद राज किशोर शाह, विवेक ओली व अन्य लोगों ने बताया जल संस्थान के द्वारा 4 से 5 दिन में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है वह भी मात्र 100 लीटर। जिस कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अभी गर्मी की शुरुआत हुई है पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने प्रशासन व जल संस्थान से पूर्व की भांति टैंकरों से टैंकों में पानी डाल लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा जल संस्थान के द्वारा अभी टैंकर सुविधा शुरू तक नहीं की है। साथ ही लोगों ने जल्द से जल्द सरयू पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण की मांग की है। कहा वर्षों से लोहाघाट नगर वासी पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोग गर्मी शुरू होते ही दूर-दूर नौलो धारों से पानी ढोने को मजबूर है वहा भी भारी भीड़ होने के चलते लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल को लेकर लोगों में काफी गहरी नाराजगी है।मामले में जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया पेयजल स्रोतों में पानी कम होने से मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है जल्द ही टैंकरों से पेयजल टैंकों में पानी भरा जाएगा। कुल मिलाकर लोहाघाट नगर वासियों को इस वर्ष भी गंभीर पेय जल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल सरयू अभी दूर है।

जरूरी खबरें