Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

: लोहाघाट:फोर्ती पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी लोगों ने जल संस्थान पर लगाया लापरवाही का आरोप 

Laxman Singh Bisht

Wed, May 10, 2023
जल संस्थान की लापरवाही आई सामने एक ओर जहां लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है,वही दूसरी ओर नगर के लिए आने वाली पेयजल योजना का पाइप टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। नगर के ऋषेश्वर श्मशान घाट के समीप लोहावती नदी में फोर्ती से चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में जाने वाली पाइप लाइन टूटी हुई है। जिससे हजारों लीटर पानी लोहावती नदी में बर्बाद बह रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल किल्लत के चलते उन्हें सप्ताह में मुश्किल से दो दिन ही पानी मिल पा रहा है, दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को ठीक करने में जल संस्थान कोई रूचि नहीं ले रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि नगर के लोग गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। नगर में तीसरे या चौथे दिन लोगों को पानी मिल रहा है। कहा कि पेयजल समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि फोर्ती योजना से पानी कम आने से उसका पानी वर्तमान में ऋषेश्वर नलकूप में डाला जा रहा है। क्षतिग्रस्त पाइन लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।

जरूरी खबरें