Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: चंपावत:नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीएम/ एसपी ने सुरक्षा बलों की ब्रीफिग /जनपद चम्पावत के 04 थाना क्षेत्रान्तर्गत 23 मतदान केंद्रों के 40 मतदेय स्थलों में किया जायेगा सकुशल मतदान

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 22, 2025
नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीएम/ एसपी ने सुरक्षा बलों की ब्रीफिग /जनपद चम्पावत के 04 थाना क्षेत्रान्तर्गत 23 मतदान केंद्रों के 40 मतदेय स्थलों में किया जायेगा सकुशल मतदान आज दिनांक 22.01.2025 को जनपद चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान चम्पावत में डीएम चंपावत नवनीत पाण्डेय और एसपी अजय गणपती के द्वारा कल 23.01.2025 को जनपद चम्पावत के 04 थाना क्षेत्रान्तर्गत (बनबसा, टनकपुर चम्पावत तथा लोहाघाट) 23 मतदान केन्द्रों के 40 मतदान स्थलों में होने वाले नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को भयमुक्त, निष्पक्ष तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारियो तथा मतदान केन्द्रों में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिग की गयी। दोनों अधिकारियों के द्वारा मतदान में लगें सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासित रहकर अच्छी वर्दी धारण करने, पोलिंग बूथ का भलीभांति निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को पूर्व में ही सही करने, मादक पदार्थों का सेवन न करने, तथा सभी मतदाताओं को एक लाइन में लगाने( महिला –पुरूष अलग-अलग), किसी भी व्यक्ति द्वारा दिया गया आतिथ्य स्वीकार न करने, पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अन्दर प्रवेश न करने के निर्देश दिये गये। तथा मतदाताओं के सम्बन्ध में किसी भी मतदाता द्वारा पोलिग बूथ पर ज्वलनशील पदार्थ (बीड़ी, सिगरेट,माचिस, लाइटर आदि) न ले जाने, मतदान केन्द्र पर मोबाईल फोन, कैमरा तथा किसी भी प्रकार का ईलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहने, मतदान स्थल के 200 मीटर के दायरे के अन्दर प्रचार सामग्री न लगाये जाने, मतदान केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ को एकत्रित न होने देने, तथा जिला सूचनाधिकारी से अनुमित प्राप्त मीडिया कर्मीयो को केवल मतदान स्थल में लगी मतदाताओं की लाईन की ही फोटो खींचने देने , मतदान के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीयों को देकर वैधानिक कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।

जरूरी खबरें