Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले। धीरेंद्र गुंज्याल बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार डीजीपी ने आते ही किए बड़े स्तर पर तबादले । 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 27, 2024
उत्तराखंड में आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले। धीरेंद्र गुंज्याल बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार डीजीपी ने आते ही किए बड़े स्तर पर तबादले । उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे मे बड़ा फेरबदल किया हैं जिसमें 5 आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए है।आज हुए तबदलो मे आईपीएस अधिकारी सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी बनाया गया है, धीरेन्द्र गुंज़्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार, यशवंत सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी, अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, ममता बोहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तम सिंह नेगी को उधम सिंह नगर जिले का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि एसपी सिटी रूद्रपुर मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी नरेंद्र नगर बनाया गया है। इसके अलावा स्वतंत्र कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी का अपर सेनानायक बनाया गया है, जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता बनाया गया हैं।

जरूरी खबरें