Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 15, 2026

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान के तहत में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 15.07.2026 को सीओ निहारिका सेमवाल टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवली टनकपुर के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मनिहारगोठ रोड (ग्रिप कैंप के पास) से विशाल मिश्रा (23 वर्ष) निवासी मछली गली, वार्ड नं. 4, टनकपुर के कब्जे से 4.70 ग्राम अवैध स्मैक व हनुमान मंदिर पार्किंग के पास से सुधीर शर्मा (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 4, टनकपुर के कब्जे से 3.76 ग्राम अवैध स्मैक कुल 8.46 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक की गयी*ल।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

• विशाल मिश्रा – FIR संख्या 55/2024, धारा 8/21 NDPS Act

• सुधीर शर्मा – FIR संख्या 24/2023, धारा 457/380 IPC

*पुलिस टीम*

• उ0नि0 जितेंद्र बिष्ट

• उ0नि0 संदीप पिलख्वाल

• हेड कांस्टेबल कमल कुमार

• हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह

• हेड कांस्टेबल घनश्याम

• कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा

जरूरी खबरें