Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट:नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने जल स्रोतों में चलाया स्वच्छता अभियान / नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को किया जागरूक 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ ने जल स्रोतों में चलाया स्वच्छता अभियान स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे व अर्थ गंगे परियोजना के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ सुमन पांडे के दिशा निर्देश में बुधवार को गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बजरंगबली वार्ड स्थित प्राचीन जल स्रोत रूक्मणी नौले की सफाई की गई। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरुक करते हुए अपने स्थानीय गाड़, गधेरे, नौलों व प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए नारे लगाए और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके अलावा, बजरंगबली वार्ड में जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को जल संरक्षण व प्राचीन जलस्रोतों को बचाने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के अधिकार मित्र राजीव मुरारी ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए प्राधिकरण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ अपराजिता ने की और उन्होंने छात्र-छात्राओं को गंगा संरक्षण व स्थानीय नौलों को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। नमामि गंगे की नोडल डॉ सुमन पांडे तथा सदस्य डॉ कमलेश सक्टा ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से आगे आने का आह्वान किया।कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर सुरेश सिंह फर्त्याल उपस्थित रहे और उन्होंने वार्ड के सदस्यों की व नमामि गंगे की टीम की सराहना करते हुए नमामि गंगे की टीम के साथ इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर रामांशु व गीता जोशी ने नुक्कड़ नाटक और नमामि गंगे द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सराहना की, नमामि गंगे की टीम ने नैनीताल बैंक के कर्मचारियों को पालिथीन से दूर रहने के लिए जूट के बैग भी वितरित किए इस दौरान रमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र जोशी,पूर्व छात्र संघ मनीष बिष्ट,नवीन राय दीक्षा, भावना, गीतांजलि, अमित, रौशन,काजल, हिमानी,, हिमांशु , प्रियांशु, नितिन, दीपिका, भावना, प्रिया, अंकिता निकिता, कविता, अदिति लोकेश शिवानी, अमित ,कंचन, ममता, ज्योति छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें