: यूपी के मुख्यमंत्री योगी कल पहुंचेंगे अपने पैतृक गांव पंचूर शादी समारोह में करेंगे प्रतिभाग /गांव में जश्न का माहौल
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 5, 2025
यूपी के मुख्यमंत्री योगी कल पहुंचेंगे अपने पैतृक गांव पंचूर शादी समारोह में करेंगे प्रतिभाग
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 6 फरवरी सुबह उत्तराखंड में स्थित अपने पैतृक गांव के दौरे पर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने उनके आने के समय की पुष्टि की है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो गयी हैं।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 6 फरवरी की सुबह उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। कल योगी आदित्यनाथ पौड़ी जनपद में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ कल 6 फरवरी को पंचूर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी के उसके बाद भी 6 और 7 फरवरी को उत्तराखंड में रुकने की ख़बरें हैं। मुख्यमंत्री योगी के अपने गांव आने की खबर पर गांव में जश्न का माहौल है ग्रामीण उनके स्वागत की जोरदार तैयारी में जुटे हुए हैं उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी शादी के अलावा गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में 100 फिट उचा तिरंगा फहरायेंगे । इस दौरे में योगी किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में भी भाग लेंगे। पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि मेले का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है । पौड़ी जिला प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।