Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाल सुरक्षा / सहायता के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जारी किए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 9, 2025

जिलाधिकारी की जनता से नंबर सुरक्षित रखने की अपील डीएम चंपावत मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों की सुरक्षा, सहायता और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों के माध्यम से बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।आयोग द्वारा जारी इन हेल्पलाइन नंबरों से बाल उत्पीड़न, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। जिलाधिकारी ने बताया जारी किए गए प्रमुख टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

सीएम कंप्लेंट पोर्टल – 1905

सीएम हेल्पलाइन – 1076

चाइल्ड लाइन – 1098

साइबर क्राइम – 1930

टेली-मानस (मानसिक स्वास्थ्य सहायता) – 14416

मानस नारकोटिक्स – 1933

पुलिस सेवा – 112, 100

महिला हेल्पलाइन – 181

आपदा प्रबंधन – 108

पशु सेवा – 1962

फायर सर्विस – 101

एम्बुलेंस सेवा – 102

बिजली सेवा – 1912

ट्रैफिक पुलिस – 103

रेलवे इन्क्वायरी – 139

रेलवे एक्सीडेंट – 1072

एंटी करप्शन – 1031

क्राइम स्टॉपर – 1090

नेशनल हाईवे हेल्पलाइन – 1033

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास सुरक्षित रखें और आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करें।

जरूरी खबरें