Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:होमगार्ड वर्दी घोटाले में सीएम की कार्रवाई डीआईजी अमिताभ निलंबित।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

होमगार्ड वर्दी घोटाले में सीएम की कार्रवाई डीआईजी अमिताभ निलंबित।होमगार्ड वर्दी घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। घोटाले के मुख्य आरोपी पाए जाने पर सीएम धामी ने डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं ।होमगार्ड भर्ती घोटाले में डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव का निलंबन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है ।साथ ही मामले की जांच के लिए संयुक्त जाच समिति गठित करने के निर्देश दिए ।इस प्रकरण में वित्तीय वर्ष 2024 /25 और 2025 /26 के दौरान होमगार्ड के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है ।जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमिताओं के आरोप सामने आए ।महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जरूरी खबरें