रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:अतिथि शिक्षकों को गर्मी व सर्दियों की छुट्टी का नहीं मिलेगा मानदेय आदेश जारी।
Laxman Singh Bisht
अतिथि शिक्षकों को गर्मी व सर्दियों की छुट्टी का नहीं मिलेगा मानदेय आदेश जारी।

उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों को गर्मी और सर्दियों की छुट्टी का मानदेय नहीं मिलेगा। लंबे समय से अतिथि शिक्षक स्कूलों की दीर्घ कालीन अवकाश अवधि का मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक व मुख्य शिक्षा अधिकारियों के द्वारा मुख्यालय को मानदेय पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड डॉ मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने वर्ष 2018 के शासनादेश का पालन करने के निर्देश दिए। शासनादेश में स्पष्ट है कि अतिथि शिक्षकों को कार्य अवधि का ही मानदेय मिलेगा स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की लंबी छुट्टियों का उन्हें मानदेय नहीं दिया जाएगा । वही मानदेय को 25हजार से 40 हजार रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव भी लंबे समय से शासन में लंबित पड़ा है। शासन का कहना है कई प्रवक्ता ऐसे स्कूलों में भी तैनात है जहा उनका विषय पढ़ने को छात्र नहीं है ।इसी हफ्ते टिहरी ,पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले के 18 ऐसे प्रवक्ताओं को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया गया है। शासनादेश पर अतिथि शिक्षकों के द्वारा गहरी नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।